Translet

शुक्रवार, 30 नवंबर 2012

'आप' ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग


बुलंदशहर : अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने हाकिम हत्याकांड में उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। गुरुवार को एएपी (आम आदमी पार्टी) के संस्थापक सदस्य संजय सिंह भाटगढ़ी पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था को आड़े हाथों लिया।

संजय सिंह दोपहर ढाई बजे भाटगढ़ी पहुंचे। वहां उन्होंने महविश व उनके परिजनों से पूरे प्रकरण की जानकारी लीं। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि पार्टी उनके साथ है और आवश्यकता पड़ने पर इंसाफ के लिए आंदोलन भी किया जाएगा। इसके बाद संजय सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन हाकिम हत्याकांड को ऑनर किलिंग नहीं, बल्कि रंजिश मानकर चल रहा है। ऐसे में बुलंदशहर प्रशासन से न्याय की उम्मीद कम है। शासन को चाहिए कि वह हाकिम हत्याकांड में उच्चस्तरीय जांच कराए। इस मौके पर उन्होंने यूपी में कानून व्यवस्था को भी आड़े हाथों लिया। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य मनवीर भाटी, रमेश श्रीवास्तव, दुर्गेश गुप्ता, विकास शर्मा, अतुल मित्तल, रवि शर्मा, अशोक त्यागी, रामसेवक आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें