Translet

शनिवार, 1 दिसंबर 2012

आम आदमी पार्टी का विरोध करने वालो से कुछ प्रश्न?

आम आदमी पार्टी का विरोध करने वालो से कुछ प्रश्न?

१. क्या आप देश में बनने वाली हर नई राजनितिक पार्टी का ऐसे ही विरोध करते है, या सिर्फ आम आदमी के राजनीती में आने से परेशान है?

२. क्या आपने कभी राजनीती में गुंडों, बलात्कारियो, बाहुबलियों के आने का विरोध किया है? जैसे अरविन्द केजरीवाल का करते है?

३. क्या आप अरविन्द केजरीवाल के नये विकल्प से इसलिए चिंतित है क्युकी इस से कांग्रेस की जगह बीजेपी और बी
जेपी की जगह कांग्रेस को विकल्प बताने की आप की धारणा टूट रही है

४. क्या आप अरवीन्द केजरीवाल के विकल्प का इसलिए समर्थन नही करते क्युकी अरविन्द भाई ने कहा है अगर सरकार बनी तो किसी को लालबती सरकारी आवास नही मिलेगा?

५.क्या आपने कभी फ़िल्मी हस्तियों कॉर्पोरेट घरानों के लोगो का राजनीती में आने का इतना विरोध किया जितना आम आदमी का कर रहे है?

६.क्या आप भी चाहते है की एक भ्रष्ट पार्टी को हटकर दूसरी को बिठाया जाए?

७. अंतिम प्रश्न क्या आप नेताओ के चमचे है जो आज आम आदमी पार्टी का विरोध कर रहे है?

आर्यन कोठियाल( एक आम आदमी)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें