Translet

शनिवार, 29 दिसंबर 2012

दिल्ली गैंगरेप: 42 सांसद-विधायकों पर बलात्कार के आरोप

नई दिल्ली। मेडीकल की छात्रा से हुए गैंगरेप से पूरे देश में आक्रोश की आग सुलग चुकी है। आम राय यह है कि दोषियों को सजा हो और सरकार लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। पर सरकार में आने वाले नेता ही बलात्कार के आरोपी हैं तो भला उम्मीद करी किस से जाए।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने माना है कि कांग्रेस, भाजपा,समाजवादी पार्टी,बहुजन समाजवादी पार्टी ऐसे नेताओं को टिकट देती है जिन पर बलात्कार के आरोप लगे हैं।

एडीआर के मुताबिक अन्ना द्रमुक के सांसद एस सेममाल और त्रिनमूल कांग्रेस के सुवेंदु अधिकारी ने यह माना कि उन पर एक महिला के अपमान और उसके साथ क्रूरता का व्यवहार करने का आरोप लगया है। वहीं छह विधानसभाओं के छह विधायकों पर भी बलात्कार के आरोपी हैं। इसके अलावा 36 विधायकों पर भी महिलाओं के शोषण के आरोप लगे हैं।

जिन छह विधायकों पर बलात्कार के आरोप लगे हैं उनमें से तीन उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी से हैं। इनके नाम श्रीभग्वान शर्मा, अनूप संदा और मनोज कुमार पारस हैं।  वहीं बाकी के तीन का नाम मो. अलीम खान (उ.प्र भाजपा), जेठाभाई जी आहिर (भाजपा), कंडीकुंता वेकांता प्रसाद (तेलेगु देसम पार्टी,आंध्र प्रदेश)।

दूसरी ओर 36 विधायक जिनके खिलाफ महिलाओं के शोषण के मामले सामने आए हैं उनमें से 6 कांग्रेस के है। पांच विधायक भाजपा के हैं और तीन सपा के हैं।

राज्यवार बात करें तो शोषण करने वाले सबसे ज्यादा विधायक उत्तर प्रदेश से हैं। इनकी संख्या सर्वाधिक आठ है। इसके बाद उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के विधायक सात विधायक हैं। वहीं बलात्कार के आरोपी 27 उम्मीदवारों ने पिछले साल में अलग अलग जगह से चुनाव लड़े हैं।

2 टिप्‍पणियां:

  1. अन्तिम संस्कार हुआ (गृह राज्य मंत्री मौजूद) एअर पोर्ट पर मनमोहन सिंह /सोनिया गांघी आननं फ़ानन में हुआ किर्या कर्म .....क्योंकी ........ इन सब सवालो से बचने के लिए जो आगे और नए उठेगे

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. नीचता की हद पार करदी सरकार ने....
      और राजनितिक पार्टियों को अब दिख रहा है बलात्कार एक बड़ा मुद्दा आज तक बलात्कारियो को संसद तक जिन्होंने भेजा है..

      हटाएं