Translet

रविवार, 2 दिसंबर 2012

केजरीवाल की पार्टी 'आप' की पहली रैली


सियासत की दुनिया में अरविंद केजरीवाल का पहला कदम कितना कामयाब रहा है आज इसकी आजमाइश होने जा रही है। ज़रिया होगी महाराष्ट्र के रायगढ़ में हो रही वह रैली जिसे कामयाब साबित करने के लिए "आम आदमी पार्टी'' ने एड़ी चोटी का ज़ोर लगा रखा है।

यह रैली अब से थोड़ी देर बाद यानी करीब 10 बजे चेंबूर के प्रियदर्शिनी पार्क से रवाना होगी और दोपहर बाद करीब 2 बजे तक रायगढ़ के रोहा पहुंचकर सभा में तब्दील हो जाएगी। पिछले महीने ही आम आदमी पार्टी बनाने वाले केजरीवाल 25 नवंबर को दिल्ली में रैली करने वाले थे जो कि रद्द हो गई।
आज की रैली में केजरीवाल और उनके सहयोगी लोगों को बताएंगे कि देश को इस नई पार्टी की जरूरत क्यों है। चेंबूर से निकलकर ये रैली मानखुर्द हाइवे के रास्ते करीब 11 बजे कालम्बोली पहुंचेगी और फिर पनवेल होते हुए दोपहर करीब 1 बजे इसके कोलाड पहुंचने का कार्यक्रम है। कोलाड में थोड़ी देर रुकने के बाद केजरीवाल का काफिला रायगढ़ के रोहा के लिए निकल जाएगा।

1 टिप्पणी: