Translet

मंगलवार, 12 फ़रवरी 2013

अगर हम देश को कुछ दे नही सकते,तो हमे इससे कुछ लेने का भी कोई अधिकार नही:- अरविन्द केजरीवाल

देश की दुर्गति की सबसे बड़ी वजह है,कि यहाँ भ्रष्ट आदमी सत्ता में हैं और ईमानदार सिर्फ शिकायत करके चुप हो जाते हैं !!

युवा जो की देश का भविष्य है,वो यहाँ शिक्षा लेता है,और सेवा देने विदेश चला जाता है !! सबको समस्याएँ हैं,पर हर कोई बगले झाँक रहा है,कि दूर कौन करे !! हम भ्रष्टाचारियों की ताकत के कारण शोषण सहन नही कर रहे,बल्कि हमारी लाचारी के कारण शोषित बने बैठे हैं !! हमारी ही जेब से निकला 100 का नोट,वापिस हम तक चिल्लर बन कर पहुँचता है !! यकीन मानिए दोषी भी हम ही हैं !! जब भी देश के लिए लड़ने की बात आती है,चहूं और सन्नाटा पसर जाता है !!
पर अब एक मौका मिला है !! शायद ये आखिरी मौका ही हो,क्यूंकि जनता का जोश वापिस चरम तक पहुँचने में सालों लग जाते हैं !!
देश सेवा के लिए अस्तित्व में आई "आम आदमी पार्टी" का भविष्य देश के हर आम आदमी पर निर्भर है,और देश के हर आम आदमी का भविष्य इस नव जनित पार्टी पर !! इसके मालिक आप हैं !! इसके कार्यकर्ता आप हैं !! हमारे पास किसी को देने के लिए कुछ नही,सिवाय इस वादे के कि अगर आप साथ आये,तो देश को एक सुनहरा सवेरा मिल सकता है !! हम कोशिश ही कर सकते हैं,और कोशिश करने वालों की कभी हार नही होती !!
एक बात ध्यान में रखिये "अगर हम देश को कुछ दे नही सकते,तो हमे इससे कुछ लेने का भी कोई अधिकार नही"


Arvind Kejriwal की  फेसबुक वाल से साभार ...

1 टिप्पणी:

  1. बेनामी2/12/2013

    अरविन्द भाई संघर्ष करो देश आपके साथ है...

    जवाब देंहटाएं