Translet

रविवार, 10 फ़रवरी 2013

आप की ओर से जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया

जागरण संवाददाता, राउरकेला :


ओडिशा विद्युत नियामक आयोग, ओईआरसी तथा निजी संस्था वेस्को के द्वारा बिजली शुल्क में बढ़ोतरी करने खिलाफ लोगों को एकजुट करने के लिए आम आदमी पार्टी, आप की ओर से जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया है। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।
आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक विनय तिवारी की अगुवाई में छेंड स्थित बीएसएनएल चौक से इसकी शुरुआत की गई। इसके पश्चात नगरपालिका के वार्ड नंबर 33 के एमआइजी 282 फेज-3 में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया। इसका उद्घाटन पार्टी की महिला कर्मी रुनी मुंडारी एवं यमुना कंसारी ने फीता काट कर की। यहां बैठक कर शहर में संगठन को मजबूती देने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किये गये। 10 फरवरी को बैठक कर आम आदमी पार्टी राउरकेला नगरपालिका कार्यकारिणी कमेटी का गठन किया जायेगा। पार्टी पदाधिकारियों ने भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के खिलाफ आवाज उठाने आम लोगों से शामिल होने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में युगल किशोर आचार्य, रंजन कुमार लेंका, रमेश शास्त्री, सीमांचल खंडुआल, प्रमोद कुमार लेंका, आशीष नायक, मनबोध माझी, रमाकांत नायक, गणेश्वर सामल, आनंद निखंडिया, विष्णुचरण पंडा, रुक्मिणी भंडारी, किरण मुंडारी, विमला उरांव, विश्वरंजन दास, रतिकांत स्वाई, प्रशांत स्वाई, गोपाल नंद, डा. राजेन्द्र मेहेर, संध्यारानी मुदली समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें