Translet

शनिवार, 1 दिसंबर 2012

मैं आम आदमी पार्टी का समर्थन करता हूँ..

मैं "आम आदमी पार्टी" का समर्थन करता हूँ...

१. क्युकी आम आदमी की पार्टी में कोई केंद्रीय आलाकमान नहीं होगा। परिषद के सदस्य ही कार्यकरिणी का चुनाव करेंगे, तथा उन्हें वापस भी बुलाने की शक्ति भी होगी ।

२.इस पार्टी का कोई विधायक या सांसद अपने वाहनों पर लाल बत्ती या किसी अन्य चिन्ह का प्रयोग नहीं करेगा।

३.इस पार्टी का कोई विधायक या सांसद किसी विशेष सुरक्षाबल का प्रयोग नहीं करेगा।

४.कोई विधायक या सां
सद किसी भी आलीशान सरकारी बंगले में नहीं रहेगा।

५.किसी को चुनावी टिकट खरीदने की आवश्यकता नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन उसके क्षेत्र के लोगों द्वारा किया जाएगा।

६.अपराधियों और गुंडों को कभी भी टिकट नहीं दिया जाएगा है। जाँच के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा की कि जिन व्यक्तियों का आपराधिक रिकॉर्ड है, या जिनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध हो चुके हैं ,उन्हें पार्टी से चुनाव लड़ने नहीं दिया जाए।

७यह पार्टी पूर्ण वित्तीय पारदर्शिता के साथ कार्य करेगी। दान के द्वारा एकत्रित हर एक पैसे का ब्यौरा पार्टी की वेबसाइट पर सार्वजनिक किया जाएगा। चुनावी खर्च को भी वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा।

८.आम आदमी पार्टी के हर सदस्य को शुद्ध आचरण तथा आंतरिक लोकपाल का पालन करना होगा। आंतरिक लोकपाल सार्वजनिक जीवन में स्वच्छ छवि रखने वाले प्रख्यात हस्तियों एवं न्यायमूर्तियों की एक स्वतंत्र समिति होगी।यह समिति पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार, अपराध, मादक द्रव्यों के सेवन और नैतिक अधमता के आरोपों की जांच करेगी। आम जनता पार्टी सदस्यों के खिलाफ सबूत पेश कर सकती है। यदि आंतरिक लोकपाल किसी पार्टी सदस्य को दोषी पाता है, वह उसपर यथोचित कार्रवाई करने का निर्णय ले सकता है।

९.एक ही परिवार के दो सदस्य पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य हैं। वे कार्यकरिणी के सदस्य भी नहीं बन सकते।

१०.अगर पार्टी जीतती है तो राइट टु रिजेक्ट कानून बनाया जायेगा जिसके अंतर्गत एक भ्रष्ट विधायक या सांसद को हटाने के लिए आम जनता को 5 साल के कार्यकाल के समाप्त होने की प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। लोग किसी भी वक्त चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज कर अपने प्रतिनिधि को वापस बुला सकते हैं और ताजा चुनाव के लिए आग्रह कर सकते है।

क्या आप "आप" का समर्थन करते है...
यदि नही करते तो उस पार्टी का नाम मुझे भी बता दिजीये जो मुझे ये सब दे सके फिर में भी उसी पार्टी का समर्थन करने लगूंगा..

आम आदमी "आप" हो..
वोट भी "आप" का है...
"आप" भी "आपकी" है...
फैसला खुद करे... की भारतीय राजनीति में ये सब परिवर्तन चाहते हो या नही...

"आर्यन कोठियाल"(एक आम आदमी)

6 टिप्‍पणियां:

  1. ME IS PARTY KI SADASYTA LENA CHAHATA HOON AAPKA SANGAM GUPTA DEHGAWAN DISTT (BADAUN) UP
    MO.NO.09758972001

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. मित्र अपने क्षेत्र के किसी आप समर्थक की मदद ले और यदि आपके इलाके में आप का कार्यलय क हल गया है तो वंहा जाकर ले..

      हटाएं
  2. koi bhi nahi hai mere chetra nme koi bhi aam admmi ka rastriya neta mujhko bataye me bahi aakar mil lunga ya mujhe call kare MO 9758972001 AAPKA SANGAM GUPTA DEHGAWAN DISTT (BADAUN )

    जवाब देंहटाएं
  3. http://www.facebook.com/sanjayazadsln
    bhai ye sanjay singh ji ka facebook smprk sutr hai aap is link par jaao unse smprk kro..
    kyuki me dehradun me rhta hun aapki help ynha se nhi kar paaunga

    जवाब देंहटाएं
  4. बेनामी2/15/2015

    MERA YAHA KISISE SAMPARK NHAI HO PA RAHA HAI AGAR AAP KAHAE TO ME DELHI AA JAUNGA AAPKA SANGAM GUPTA DEHGAWAN BADAUN UP MO ,NO +919758972001

    जवाब देंहटाएं
  5. बेनामी2/15/2015

    JAWAV JARUR DIJIYEGA

    जवाब देंहटाएं