Translet

बुधवार, 28 नवंबर 2012

किसी के बाप की जायदाद नहीं है आम आदमी

(राजेश कालरा)
अरविंद केजरीवाल अब सिर्फ भ्रष्टाचार विरोधी कार्यकर्ता नहीं रहे हैं। वह लगातार राजनीतिक पार्टियों के लिए एजेंडा सेट कर रहे हैं। देश की दो सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टियां बीजेपी और कांग्रेस अब तक भारतीय वोटरों पर अपना एकाधिकार समझती रही हैं। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने इन दोनों पार्टियों को ठीक-ठाक परेशान कर रखा है। जब अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी पर सवाल उठाए तो कांग्रेस को बड़ी राहत मिली। लेकिन उस राहत को सत्ताधारी पार्टी सलीके से एंजॉय भी नहीं कर पाई थी कि अरविंद ने उसके लिए नई परेशानी तैयार कर दी। उनकी राजनीतिक पार्टी का नाम। अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी का नाम रखा है आम आदमी पार्टी। लेकिन इससे कांग्रेस क्यों परेशान है? क्योंकि कांग्रेस को लगता है कि 'आम आदमी' उसका है। आजादी के वक्त से ही वह 'कांग्रेस का हाथ आम आदमी के साथ' जैसे नारों से देश के आम आदमियों को हांकती आई है।


अरविंद केजरीवाल के इस कदम से केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी और पार्टी के महासचिव दिग्विजय सिंह कुछ ज्यादा ही परेशान हैं। दिग्विजय तो इतने चिढ़े हुए हैं कि उन्होंने पार्टी का नाम 'आम आदमी पार्टी' रखने को अरविंद केजरीवाल का बौद्धिक दीवालियापन करार दे दिया क्योंकि आम आदमी उनकी पार्टी के वजूद का आधार रहा है। इसलिए इन दो महानुभावों को लगता है कि नारों में आम आदमी का इस्तेमाल करने से यह उनका हो गया है। कितने समझदार हैं ये लोग! इनके तर्क पर जरा विचार कीजिए। इस हिसाब से तो हाथ भी पार्टी की ही संपत्ति हो गया है। सबका हाथ। मेरा और आपका भी। क्योंकि हाथ तो उनका चुनाव निशान है।

बीजेपी अलग परेशान है। हमारे देश की मुख्य विपक्षी पार्टी को लगता है कि देश के हर आदमी को परेशान और प्रभावित करने वाला मुद्दा यानी भ्रष्टाचार उसने थाली में सजा कर भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को दे दिया। इस तरह बीजेपी के पास इस मुद्दे पर नेतृत्व करने के बजाय अपना-सा मुंह लेकर इस आंदोलन के पीछे चलने के अलावा कोई चारा नहीं रह गया है।

कहीं न कहीं इन दलों के लिए अफसोस भी होता है। इनके पास एक इतिहास है। ऐतिहासिक नेतृत्व है। लेकिन ये सब एक खोल में जी रहे हैं। जिस तरह से ये बदलावों को नजरअंदाज कर रहे हैं, वह अविश्वसनीय है। आजादी के बाद से ही आम आदमी राजनीतिक पार्टियों के लिए 'पवित्र गाय' रहा है। उसे हर पार्टी ने बेशर्मी से दुहा है। उसका फायदा उठाया है। एक बार एक पूर्व कैबिनेट सचिव ने मुझे बताया था कि अगर आप किसी योजना को कैबिनेट मीटिंग में बिना किसी विरोध के पास करना चाहते हैं तो बस किसी तरह ऐसा दिखाइये कि यह योजना आम आदमी के लिए है। और उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर आप योजना को रोकना चाहते हैं तो इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ दीजिए। कोई आप पर सवाल नहीं उठाएगा।

लेकिन अब यह तरीका ज्यादा काम नहीं करता। क्योंकि सच यह है कि अब आम आदमी गधा नहीं रहा है, जैसा कि इन पार्टियों को लगता है। वह अब इस खेल को समझने लगा है। ये पार्टियां आम आदमी को कितना गलत समझती हैं, इसका अंदाजा भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को शहरी इलाकों के बाहर मिलने वाले समर्थन से ही लगाया जा सकता है।

वे सब लोग, जो भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को महज फेसबुक और ट्विटर का शिगूफा कहकर खारिज कर रहे थे, फर्रुखाबाद की रैली में जुटी भीड़ देखकर उनकी आंखें फटी की फटी रह गई थीं। मेरी एक ‘राष्ट्रीय’ दल के नेता से बात हुई। उन्होंने गुपचुप माना कि वे अगर आने-जाने का प्रबंध करें और बाकी खर्च उठाएं, तब भी उन्हें इतनी भीड़ जुटाने में मुश्किल हो जाएगी। न चाहते हुए ही सही, ये हुजूर कम से कम मान तो रहे थे कि आम आदमी भ्रष्टाचार विरोधी ब्रिगेड की इस बात से प्रभावित हो रहा है कि अब उसे बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता।

जहां तक इस आरोप की बात है कि अरविंद केजरीवाल ने 'आम आदमी' नाम रखकर ठीक नहीं किया क्योंकि वह किसी और का है, तो राजनीति और निशानों के मामले में इसकी सबसे बेशर्म मिसाल तो कांग्रेस का झंडा है। यह हमारे राष्ट्रीय झंडे की नकल है। बस अशोक चक्र की जगह हाथ लगा दिया है। किसी को सही अधिकारियों से यह पूछना चाहिए कि इसे बदला क्यों नहीं जाना चाहिए। इससे तो 'भोलेभाले' आम आदमी को यह संदेश जाता है कि कांग्रेस और देश दोनों लगभग एक ही चीज हैं। ऐसा है क्या?

39 टिप्‍पणियां:

  1. Congress party should really fear that the so called "aam aadmi' given everything to the party. But Congress deceived. Now Congress ke haath crony capitalist ke saath hai. Now aam aadmis ideal and vision is for AAM AADMI PARTY of IAC Team led by Arvind Kejriwal.

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आम आदमी जिंदाबाद.. अनिरुद्ध भाई..

      हटाएं
  2. KYA BAAT KALARA JI CONGRESS KA MUH BAND KAR DIYA..
    VERY GOOD

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. मेघा जी आम आदमी पार्टी को आप जेसे लोगो के सहयोग की बहुत उम्मीद है..
      आम आदमी जिंदाबाद..

      हटाएं
  3. उत्तर
    1. इशान भाई. देश का साथ दो. आप का साथ दो.
      आम आदमी का साथ दो.. आम आदमी जिंदाबाद..

      हटाएं
  4. उत्तर
    1. दिव्या जी आम आदमी जिंदाबाद.. आप जिंदाबाद..

      हटाएं
  5. Right !!! In Partiyo na ab khate ban raha aur na hi ugalte !! aur rahi Digvijay G ki baat Main to suru se kehe raha hu digvijay g k peeche RSS ka hath hai !!! jai hind !! I'm with u Aam Adami Party !!!

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. धन्यवाद मधुर भाई.. सभी आम आदमियों का साथ होगा तो अरविन्द भाई इन भ्रष्ट नेताओ से सत्ता छिनने में ज्ररूर सफल होंगे..
      आम आदमी जिंदाबाद..

      हटाएं
  6. aam aadmi ke sath congress ka hath ye nara dekar congress ne aam aadami ko bahut bewkoof banaya hai congress hi kyo bjp,samajwadi party , bsp sab ka ak hi kaam raha hai aam aadmi ka sosan aur dohan ab jab aam aadmi apni takat pahchan raha to inke pet me dard ho raha fir bhi inke liye ek chij to thik huyi ye jaha bhi vote mangane jayenge janta yahi kahegi ARE AAP PARESAAN NA HO HAMARA VOTE TO AAP KO HI MILEGA (AAP-AAM AADMI PARTY)

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. देश आप के साथ है और हम भी आप के ही साथ है इसीलिए आप को ही वोट देंगे..

      हटाएं
  7. उत्तर
    1. शशि नाथ जी कई पत्रकार सच में पत्रकारिता धर्म निभा रहे है...
      आम आदमी ज़िद्नाबाद..

      हटाएं
  8. मुझे आम आदमी पार्टी से ये जानना है {१} आप के आम आदमी में कम पढ़े लिखे लोगो की क्या अहमियत है {२}आपकी पार्टी को ज्वाइन कैसे किया जा सकता है {३} अरविन्द केजरीवाल जी ने जो मुद्दा बिजली को लेकर उठाया था दिल्ली में उस मुद्दे का क्या हुआ {४} अभी तक देश में कितने जगहों पर पार्टी का गठन हो चूका है {५} आगे की प्रक्रिया क्या है !

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. yogesh shrma ji aapne acche prshn puche hai par ye prshn aapne kbhi dursre dlo se nhi puche honge kyuki aap un logo me se ho jo chhahte hai aam aadmi kbhi rajniti me naa aaaye,, kya aapne kbhi bjp se pucha ki raam mndir ke mudde ka kya hua..
      kya apne congress se pucho ki jis aam aadmi ke naam par usne logo se vot liye the uska kya hua..
      par jese hi aapko dikha ki koi aam aadmi rajniti me aa rha hai to aap uski har chiz me alochna krna hi hai shrm aani chahiye netao ke aise chmcho ko

      हटाएं
    2. योगेश शर्मा जी आपके प्रश्नों का स्वागत है..
      १. हमारी पार्टी में कम पड़े लिखे और ज्यदा पड़े लिखे लोगो से कोई मतलब नही है क्या वो व्यक्ति आम आदमी की लड़ाई लड़ेगा या नही.. इस से मतलब है..

      २आप हमारी पार्टी को ऑनलाइन भी ज्वाइन कर सकते है.. और आप जब आपके इलाके में पार्टी कार्यालय खुल जाये तो मात्र दस रूपये देकर पार्टी ज्वाइन कर सकते है..

      ३बिजली के मुद्दे को हम लोग भूले नही है मित्र.. आम आदमी के मुद्दे सर्वोपरी है..

      ४अभी सिर्फ दिल्ली में पार्टी का कुछ काम हो सका है बाकी जगहों पर जल्द ही काम शुरू हो जायेगा आप सब्र रखे और निश्चिग्न रहे..

      ५.आगे की प्रक्रिया से तात्पर्य..? क्या आप ये जानना चाहते है की पार्टी आगे और क्या क्या करने वाली है तो इसके सभी कार्यक्रम आपको समय समय मिलते रहेंगे..

      हटाएं
    3. "आम आदमी" मुझे अच्छा लगा आपका जवाब सुनकर मुझे ऐसे ही जवाब का इंतज़ार था धन्यवाद और मुझे ख़ुशी है की आप लोग सही रास्ते पर बढ़ रहे है और एक दिन मंजिल तक जरुर पहुचेंगे ये उम्मीद आप लोगो से ही सारा देश लगा रखा है की अब चूकना नहीं है {५} मेरा मतलब सिर्फ आपके कार्यक्रम से था की ये रास्ट्रीय स्तर पर कब तक दिखने लगेंगे कुछ लोगो को गलत लगा है खास कर दिव्या जोशी जी जैसे लोगो को तो अच्छी बात है ! पर लोगो की भावना को समझना ये जरुरी है पूर्वानुमान और वो भी गलत लगाना ये गलत है ध्यान रखे सारा देश आप लोगो के तरफ ही देख रहा है ऑनलाइन ज्वाइन करने हेतु क्या करना होगा !

      हटाएं
    4. yogesh shama ji sory... ydi aapko glt lga to..

      हटाएं
    5. http://aamaadmiparty.org/membershipForm.aspx
      मित्र आप इस लिंक पर जाकर फ्रॉम डाउनलोड करके .
      1004, Shivalik Towers,
      Kaushambi, Ghaziabad,
      UP, 201010.
      इस पते पर फॉर्म भर कर दस रूपये फ़ीस मात्र के साथ भेज दीजिये..

      हटाएं
  9. बेनामी11/28/2012

    Aap Jaise Patrkar Rahenge To Desh Surakchit Rahega, Jai hind

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. ऐसे पत्रकारों से कुछ सिख लेनी चाहिए देश की बीकी हुई मिडिया को..

      हटाएं
  10. Main puri tarah se congress se sehmat hun ki "Congress ka hath, aam aadmi ke sath". Aaj jo aam aadmi ki durgati hui hai usme pura hath congress ka hi hai. Badhti mehngai, bhrastachar ab inke liye jaise roz ka kaam ho gaya hai. Haalat ye hai ki aaj yadi ghotala hazaar karodo me na ho to media bhi ise ignore karti hai. AAP aam aadmi ke jeewan me 1 nayi roshni ki kiran hai jise hume bhujne nahi dena hai.. Jai prakash Narayan ke baad ye pehla mauka hai jab desh ki janta 1 sath aage aayi hai. Hume is mauke ko hath se nahi jaane dena chahiye aur aap ka puri tarah samarthan aur sahyog karna chahiye

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. अमित जी बहुत खूब... आम आदमी जिंदाबाद..आप जिंदाबाद..

      हटाएं
  11. उत्तर
    1. नुपेश पटेल जी हमारी नई बनी "आप" पार्टी का समर्थन करे..
      आम आदमी का साथ दें..
      आप का साथ दें
      भ्रष्ट राजनीती भ्रष्टाचार मिटाने में अरविन्द भाई का साथ दें..

      हटाएं
  12. आम आदमी पार्टी मुर्दाबाद.. हिंदुत्व जिंदाबाद..
    आम आदमियों का नाम लेकर भोकना बंद करदो..
    तुम लोग...
    अब सिर्फ मोदी का राज आएगा.
    हिन्दुओ का राज आएगा..

    जवाब देंहटाएं
  13. बेनामी11/28/2012

    Kalra Ji,

    Krapya karke in baato ka answer dene ki krapya karein.

    1. Aam Aadmi Kis balbute par kehgi ki uski Party mein Ghatiya log nahin honge. Jaisa ki hota aaya hein sabhi ke haath is Gandi rajniti mein gande hein. Kya hein "AAP" mein jisse ki "AAP" keh sake ki humarein saarein karyakarta white Milk ki tarah saaf hein.

    Jaise jaise prasidhi badhegi Gandhe aur bade log aayenge phir ek din yein bhi bhage logo ki party hogi , Right.


    2. Pray in Hindustaan Muslim vote have much value since gandhi times. UP mein maine dekha hein Same neta Hindu ke mohalle mein Musalmaan ko aur Wahi aadmi Musalmaan ke mohalle mein Hindu Ko gaali dekar vote leta hein.

    Kal Agar Aapki "AAP" bhi in muslim kaji,mullo ki taraf chuk jayegi right, phir aapko Vande maatram kehne mein sharm feel hogi aur Sauk se kehenge "Inqallab Zindabaad".

    Mein Religious men nahin hoon magar maine bahut Muslim nautanki dekhi hein apni Life mein.

    Kya aapki Party kal yein prove karegi ki yein sabko ek aankh se dekhegi. yein prove karegi ki hum sabko ek nazar se dekhenge aur Aarakshan hataakar ek acchi vyabhastha layenge.

    3. Mein apne desh mein Gujraat ki progress se badha Khush hoon.Mein asha karta hoon Ki har jagah Modi jaisa neta hona chahiye jo desh ka bhala kar sake.

    kya "AAP"Ki party mein kejriwaal is baat ko keh sakte hein ki Gujrat nein koi progress ni ki. agar ki hein toh hum usse aachi kar ke dikhyange.

    Mein aappki party dekhkar asmangas mein padh gaya hoon.

    1. Mujhe dar hein Ki kal aapki party ko vote dene ke baad kahin aisa na hoon ki mullayam singh ki tarah "AAP" bhi Kongress ke peeche lag le.

    2. Mujhe Vishwaas nahin hein ki aapki Party mein koi Bhi vyakti gujrat jaise progress mein vishwaas rakhta hoga.

    Maine bhi IAC mein suruaat se Ram-liila maidaan mein jaata tha jab Ram-dev, Anna aur Kejriwaal hote thein magar mujhe lagta hein "AAP" banana Is andolan ko bhatka dena hein.

    Kher Sabka Uddesya is desh ko accha banana hein !

    Vande Maatram.

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. learnaboutweb जी आपके कमेन्ट से स्पष्ट हो रहा है की आप चाहते थे की अन्ना अरविन्द भूख हड़ताल करते रहे और फिर भजपा की सरकार बनाने में मदद करे.. पर वो ऐसा क्यों करे..

      आप का मानना है की केजरीवाल के पार्टी बनाने से आपका नुकसान हो रहा है .. आपकी पार्टी का नुकसान हो रहा है पर देश का फायदा हो रहा है..
      हमारा लक्ष्य बीजेपी की सरकार बनाना नही है..
      आप की सरकार बनाना है.. आम आदमी की सरकार बनाना है..

      हटाएं
  14. ये तो तय लगता है की learnaboutweb जैसे लोग मिलते रहेंगे जैसे अन्ना आन्दोलन के समय ऐसे लोग साथ रहे जिनका मकसद सिर्फ और सिर्फ भा.ज.पा.को सत्ता में लाना रहा इस मकसद में कुछ बड़े लोग भी शामिल है और वो ही दीखता भी है शायद केजरीवाल जी के इस कदम के बारे में वो लोग सोच नहीं पाए थे और जब ये कदम उठाया गया तो उन्हें बरदास्त भी नहीं हो पा रहा है. मेरा मानना है की मोदी जैसे शासक की जरुरत इस देश को नहीं है कारन सारा देश जानता है अगर मोदी जी इस चुनाव में हार जाते है तब पता लगेगा की उन्होंने गुजरात के लिए क्या किया है और क्या नहीं किया जैसे भा.ज.पा. इंडिया शाइनिंग के चक्कर में चले गई और फिर वापसी का सिर्फ रास्ता ही ताक रही है कुछ लोग ये क्यों कर सोचने लग जाते है की देश सिर्फ हिन्दू लोगो का ही है और उसके अलावा और यहाँ कोई नहीं रह सकता ऐसे लोग अपने अन्दर पहले झांक ले वो पैदा होने से पहले क्या थे और मरने के बाद क्या होगे

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आम आदमी के हाथ में देश की सत्ता हो देश में सच्चा लोक तन्त्र हो अब इस और बडो.. बीजेपी-कांग्रेस को इतनी बार देखने के बाद. अब एक मौका आम आदमी पार्टी को भी देके देखो..

      हटाएं
  15. Kya kub likha ha. Phala ma be bjpin tha but ab nahi.mera phala vote aam admi ko he jayaga. Jai ho ak47

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. ना बीजेपी- ना कांग्रेस भाई अब अपनी पार्टी आप है आई..

      हटाएं
  16. Arvind Kejriwal and other team member are doing a political experiment in the laboratory of Aam Aadmi...Looking to the principle and theory behind this,we can say that AAP will definately get Success....My best wishes with AAP always....

    जवाब देंहटाएं
  17. mein eek NRI hoon, lakin meri ichaa hai ki mein bhi aam aadmi party mein sehyog doon. arvind ji nee kaha hai ki kewal full time wale hi aage ayeen, jo mere liyee mumkin nahin hai. eese mein mere paas kya kya raste hain?

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. अरविन्द भाई ने कार्यकर्ता बनने के लिए फुल टाईम देने के लिए कहा.. समर्थक बनने के लिए नही भाई..

      अगर आपके पास समय नही है तो आप वेसे भी पार्टी के कार्यक्रमों में भाग नही ले पाओगे..

      पर आप जन्हा रहे अपने दोस्तों को रिश्तेदारों को इसके बारे में जागरूक कर सकते है....

      और यदि आप फेस बुक जैसे सोसल नेटवर्किंग साइट्रस भी इस्तेमाल करते है तो अगर आपके पास समय भी नही है ज्यादा तो आप फेस बुक रोज़ एक स्टेटस आम आदमी पार्टी के समर्थन में डाले ... जिससे आपके अधिक से अधिक दोस्तों तक पार्टी की बात पहुचे..
      और अरविन्द भाई ने जो सबसे जरूरी काम कहा है की अपने रोज़ दस मित्रो या रिश्तेदारों को फ़ोन करके आम आदमी पार्टी के बारे में बताये वो भी कर सकते है आप...

      हटाएं
  18. An Army of puppets or paid agents will always try to divide or spoil all kinds of movements against corruption,price rise and black money,but now maximum people are awaken now and will defeat the forces of evil and corrupt high and mighty people and leaders

    जवाब देंहटाएं
  19. भाजपाई चमचे अपनी संस्कृति अपनी पार्टी तक ही सिमित रखे हर जगह जाकर गालियाँ ना लिखे..

    जवाब देंहटाएं